कानपुर, दिसम्बर 28 -- कानपुर देहात,संवाददाता। भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के अमरौधा कस्बे में रहने वाले ट्रक चालक की संदिग्ध हालात में गला कटने से मौत हो गई।रविवार सुबह उसका रक्तरंजित शव घर के अंदर कमरे में पड़ा मिला। उसकी पत्नी ने हत्या की बात कहकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने प्राथमिक छानबीन करने के बाद आत्महत्या की संभावना जताकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। अमरौधा कस्बे के कटरा मोहला का रहने चालीस वर्षीय मो. कलीम ट्रक का चालक था। उसने दस साल पहले उसने अमरौधा की ही रहने वाली शमा परवीन से निकाह किया था। ट्रक चालक कलीम के परिवारिक चाचा नूर मोहम्मद की पुत्री की सोमवार को शादी है। शनिवार रात में कलीम की पत्नी शमा परवीन परिवार शादी के पहले की रस्मों में शामिल होने के लिए उनके यहां गई थी। जबकि घर में मो.कलीम अकेला था। रविवार सुबह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.