अमरोहा-हरिद्वार स्टेट हाईवे पर बढ़ी कांवड़ियों की भीड़
अमरोहा, अगस्त 8 -- सावन माह के दूसरे सोमवार व शिवरात्रि पर्व से पहले अमरोहा-हरिद्वार स्टेट हाईवे पर कांवड़ियों की भीड़ बढ़ गई है। हरिद्वार से कांवड़ियों के लौटने का सिलसिला शुरू हो गया है। क्षेत्र का वातावरण शिवमयी बना है। शिवालयों में भी सुबह-शाम बम-बम भोले के जयकारे गूंज रहे हैं। गौरतलब है कि सावन माह के दूसरे सोमवार का जलाभिषेक 10 अगस्त जबकि शिवरात्रि पर्व का जलाभिषेक 11 अगस्त को होगा। इस दौरान बड़ी संख्या में शिवभक्त कांवड़ में लाए गंगाजल से भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे। फिलहाल रामपुर ,मुरादाबाद, संभल, बदायूं आदि जिलों के शिवभक्त हरिद्वार से कांवड़ लेकर अमरोहा की सीमा से गुजर रहे हैं, जो वाया बिजनौर होते हुए अमरोहा मार्ग से नेशनल हाईवे पर पहुंच रहे हैं। यह भी पढ़ें- स्टेट हाईवे पर लगातार बढ़ रही कांवड़ियों की भीड़ कांवड़ियों की सेवा के ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.