अमरोहा, फरवरी 2 -- अमरोहा। शहर में बाइक चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। पुलिस ने गिरोह के आगे घुटने टेक दिए हैं। पिछली तमाम घटनाएं अभी अनसुलझी हैं, परंतु रोज नई चुनौती मिल रही है। चोरों ने अब बैंक्वेट हॉल के बाहर खड़ी बाइक चोरी कर ली। पुलिस ने मामले में अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला दरवबारे कलां में मोहम्मद फहीम का परिवार रहता है। बीती 28 जनवरी की रात वह अपने दोस्त की शादी में शामिल होने के लिए मोहल्ला नल स्थित एक बैंक्वेट हॉल गए थे। इस दौरान उन्होंने अपनी बाइक को बैंक्वेट हॉल के सामने खड़ा किया था। रात को करीब 10 बजे जब वह बैंक्वेट हॉल से बाहर आए तो बाइक गायब देख उनके होश उड़ गए। काफी तलाश करने के बाद भी कोई सुराग नहीं मिला। पीड़ित मोहम्मद फहीम ने शहर कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.