अमरोहा, अक्टूबर 3 -- 27वीं डॉ. गौरीहरि सिंघानिया उत्तर प्रदेश वेटरन्स स्टेट क्रिकेट लीग के लिए अमरोहा वेटरन्स क्रिकेट एसोसिएशन की जिला टीम के चयन हेतु ट्रायल आयोजित किया गया। ट्रायल एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहम्मद आतिफ के मार्गदर्शन एवं सचिव हिमांचल यदुवंशी की देखरेख में आयोजित किया गया। चयन प्रक्रिया में खिलाड़ियों के अनुभव, प्रदर्शन, फिटनेस और खेल क्षमता को ध्यान में रखते हुए अमरोहा जिला वेटरन्स टीम का चयन किया गया। 27वीं डॉ. गौरीहरि सिंघानिया उत्तर प्रदेश वेटरन्स स्टेट क्रिकेट लीग में अमरोहा वेटरन्स का पहला मुकाबला 4 अक्टूबर को बिलासपुर में रामपुर वेटरन्स के खिलाफ खेला जाएगा। मुकाबला सुबह 11 बजे शुरू होगा। यह भी पढ़ें- Agra News: इटावा के खिलाफ पहले मैच को आगरा वेटरन टीम घोषित एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहम्मद आतिफ एवं सचिव हिमांचल यदुवंशी ने चय...