अमरोहा में 14 अप्रैल मनाया जाएगा बैसाखी पर्व
अमरोहा, अप्रैल 12 -- अमरोहा, संवाददाता। इस बार 14 अप्रैल को बैसाखी श्रद्धा, उत्साह और धूमधाम से मनाई जाएगी। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा द्वारा इस दिन विशेष धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। गुरुद्वारे में 13 अप्रैल को सुबह से ही कार्यक्रमों की शुरुआत हो जाएगी। प्रा तः कालीन दीवान में गुरु ग्रंथ साहिब जी के समक्ष विशेष अरदास और कीर्तन होगा। जिसमें रागी जत्थे गुरबाणी का गायन करेंगे। 14 अप्रैल को विशेष रूप से शब्द कीर्तन कर संगत को निहाल करेंगे। इस दौरान लंगर भी परोसा जाएगा। इसी दिन वर्ष 1699 में गुरु गोबिंद सिंह जी ने खालसा पंथ की स्थापना की थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.