अमरोहा, अप्रैल 28 -- कलक्ट्रेट परिसर में एडीएम न्यायिक कार्यालय व परिसर के जीर्णोद्धार की तैयारी है। पहले से बने कार्यालय व न्यायालय भवन का दो मंजिला निर्माण कर इसे आधुनिक रूप दिया जाएगा। वहीं नए एसडीएम कार्यालय व न्यायालय का भी कलक्ट्रेट परिसर में निर्माण किया जाएगा। निर्माण कार्यों पर करीब 2.10 करोड़ रुपये खर्च होंगे। टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। न्यायिक और प्रशासनिक कार्यों को एक ही स्थान पर लाकर सुगम बनाने के लिए एडीएम न्यायिक कार्यालय व न्यायालय का जीर्णोद्धार किया जाएगा। कलक्ट्रेट परिसर में बने एडीएम न्यायिक कोर्ट के जीर्णोद्धार पर 1.10 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसमें दो मंजिला नए कार्यालय व न्यायालय भवन का निर्माण, राजस्व अभिलेखों का डिजिटलीकरण और रिकॉर्ड रूम का व्यवस्थापन भी शामिल है। न्यायालय में फरियादियों और अधिवक्ताओं के बै...