संवाददाता, जुलाई 24 -- अमरोहा के डिलारी थाना क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। हत्यारों ने पहचान छिपाने के लिए उसका चेहरा भी कुचल दिया। हत्या के बाद शव को थाना क्षेत्र के गांव कुमखिया के पास स्थित आम के बाग में फेंककर फरार हो गए। गुरुवार सुबह बाग स्वामी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। जेब से मिले मोबाइल के जरिए मृतक की पहचान हुई। एसपी लखन सिंह यादव ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, जबकि फील्ड यूनिट और डॉग स्क्वायड ने मौके से साक्ष्य जुटाए। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान 43 वर्षीय इदरीस पुत्र अली मोहम्मद निवासी गांव मासूमपुर, थाना डिलारी, जिला मुरादाबाद के रूप में हुई। वह डिलारी थाने का हिस्ट्रीशीटर था। उसके खिलाफ चोरी, नकबजनी समेत 15 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। वह ट्रैक्टर चोरी के एक मामले में...