अमरोहा में हादसे में संभल के तीन लोग घायल
संभल, अप्रैल 28 -- बारात में शामिल होकर घर लौट रहे संभल के लोगों की बाइक सोमवार शाम अलीगढ़ मार्ग पर रहरा थाना क्षेत्र में सामने से आ रही बाइक से टकरा गई। जिसमें चार लोग घायल हो गए। बहजोई क्षेत्र के गांव बेरीखेड़ा निवासी शीतल की बारात सोमवार को हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव लुहारी खादर में आई थी। बारात में शामिल होने के लिए गांव के कई लोग बाइकों से पहुंचे थे। शादी समारोह संपन्न होने के बाद गांव निवासी भारत सिंह, पुष्पेंद्र व हंसराज एक ही बाइक पर सवार होकर वापस बेरीखेड़ा जा रहे थे। जैसे ही वह थाना रहरा क्षेत्र में पेट्रोल पंप के पास गवां रोड पर पहुंचे कि सामने से आ रही एक अन्य बाइक से टक्कर हो गई। यह भी पढ़ें- महराजगंज से बारात में आया बाइक सवार युवक सड़क हादसे का शिकार, एक की मौत, दो घायल हादसे में तीनों और दूसरी बाइक पर सवार युवक घायल हो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.