अमरोहा में राजस्व निरीक्षक को दस हजार की रिश्वत लेते पकड़ा
अमरोहा, जून 30 -- गजरौला (अमरोहा), संवाददाता। मुरादाबाद एंटी करप्शन की टीम ने सोमवार दोपहर हसनपुर तहसील में तैनात राजस्व निरीक्षक अरविंद शर्मा को 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। आरोपी कानूनगो पर तीन किसानों से जमीन की पैमाइश के बाद ठिए बंदी करने के नाम पर 30-30 हजार की रिश्वत मांगने का आरोप है। टीम ने आरोपी के खिलाफ गजरौला थाने में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराकर उसका चालान कर दिया है।
रिश्वत की मांग हसनपुर तहसील के ग्राम कुदैना निवासी किसान देवकरन समेत तीन किसानों की जमीन की पैमाइश हो चुकी थी, जिसके बाद सरहद की निशानदेही (ठिए बंदी) की जानी थी। पीड़ित किसान देवकरन का आरोप है कि इस कार्य के एवज में राजस्व निरीक्षक अरविंद शर्मा तीनों किसानों से 30-30 हजार की मांग कर रहा था। परेशान होकर देवकरन ने इसकी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.