अमरोहा, जुलाई 14 -- नशे में धुत सिपाही ने सोमवार रात हाईवे पर जमकर आतंक मचाया। अंधाधुंध गाड़ी दौड़ाते हुए दो लोगों को टक्कर मार दी। इसके बाद हाईवे पर बिना टायर के ही कार दौड़ा दी। गुस्साए लोगों ने सिपाही की जमकर धुनाई की। मौके पर एक घंटे तक हंगामे के हालात बने रहे। मामले में पुलिस ने आरोपी सिपाही संजीव तोमर के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है वहीं घायल दोनों लोगों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक, डिडौली निवासी अमित कुमार सोमवार रात लगभग 11 बजे अपने परिवार के साथ जोया से घर लौट रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान रास्ते में नशे में धुत सिपाही संजीव तोमर ने अपनी कार से दो लोगों को टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद भी सिपा...