अमरोहा, फरवरी 4 -- जोया (अमरोहा), संवाददाता। डिडौली गांव में सोमवार दोपहर एक बंदर घर के आंगन में सो रहे डेढ़ माह के नवजात को उठाकर छत पर जा चढ़ा। करीब 20 मिनट तक मासूम की जान बंदर के चंगुल में फंसी रही और लोगों की सांसें अटकी रहीं। बाद में बंदर की ओर रोटियां उछालकर बच्चे को बमुश्किल छुड़ाया जा सका। गांव निवासी मुकेश कुमार की पत्नी रेखा का डेढ़ माह का बेटा आंगन में चारपाई पर सोया था। रेखा जैसे ही रसोई में गईं, बंदर आ धमका और बच्चे को लेकर छत पर चढ़ गया। मां की चीख सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने जब बंदर के हाथों में मासूम को देखा, तो सबके हाथ-पांव फूल गए। बंदर को डराने पर बच्चे को नीचे गिराने का खतरा था। ग्रामीणों ने समझदारी दिखाई और बंदर की तरफ रोटियां फेंकनी शुरू कीं। यह देख बंदर मासूम को छत पर छोड़कर रोटियों को ओर लपका। इसी दौरान लोगों ने चुपक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.