अमरोहा, मार्च 5 -- रंगों का त्योहार होली परंपरागत तरीके से बुधवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में होली गीतों की धुन पर जगह-जगह युवा थिरकते नजर आए। लोगों ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर गले मिलकर होली की शुभकामनाएं दी। वहीं छोटों ने बुजुर्गों को रंग लगाकर आशीर्वाद लिया। बुधवार की सुबह रंगोत्सव शुरू हो गया। परिवार के मुखिया एवं वृद्ध परिजनों के माथे पर अबीर गुलाल का तिलक कर उनसे दीर्घायु का आशीर्वाद प्राप्त किया। युवक एवं युवतियां टोली बनाकर एक दूसरे को रंग लगाते हुए पर्व की एक दूसरे को शुभकामनाएं दे रहे थे। बच्चे भी पीछे नहीं थे। वह भी पिचकारियों से रंगों की बौछार कर आनंद ले रहे थे। महिलाएं भी आस पड़ोस में एक दूसरे के घर पहुंच हमसाथी महिलाओं को अबीर गुलाल लगाकर गले मिल रही थीं। दोपहर तक लोग होली के हुड़दंग मे...