अमरोहा में दबोचे 8 शातिर साइबर ठग, देशभर में फैला था नेटवर्क
अमरोहा, जुलाई 13 -- 'ऑपरेशन साइबर वज्र' के तहत प्रदेश में चल रहे विशेष अभियान में जिले में पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने जिले भर में 130 संदिग्ध बैंक खातों और 101 मोबाइल नंबरों का सत्यापन करने के बाद देशभर में ठगी का नेटवर्क चलाने वाले आठ शातिर साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। एसपी लखन सिंह यादव ने बताया कि इस विशेष अभियान के दौरान कुल 279 संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की गई थी। सत्यापन में साइबर अपराधों में संलिप्तता पूरी तरह पुख्ता होने के बाद इन आठों अभियुक्तों के खिलाफ जिले के विभिन्न थानों में आठ अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए गए हैं। पकड़े गए अपराधी सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए वर्क फ्रॉम होम, डिजिटल अरेस्ट, फर्जी गेमिंग ऐप, जनसेवा केंद्र की फ्रेंचाइजी और ऑनलाइन स्टॉक मार्केट में निवेश के नाम पर देश के अलग-अलग रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.