अमरोहा, जनवरी 2 -- अमरोहा, संवाददाता। स्कूल के कार्निवल फेस्टिवल में धुरंधर फिल्म के गाने पर बुर्के में छात्रों के डांस का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद बीते तीन दिन से चल रही बहस और तेज हो गई है। गुरुवार को भी कई सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने एसपी कार्यालय से लेकर थाना नौगावां सादात तक पहुंचकर इस घटना का खुलकर विरोध किया। हालांकि, चर्चा में बने इस मामले में पुलिस की जांच अब तक किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है। हिन्दुस्तान इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। मामला शहर में संचालित एक स्कूल से जुड़ा है। सोमवार को स्कूल में आयोजित विंटर कार्निवल फेस्टिवल में कुछ पूर्व छात्र भी शामिल हुए थे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद सात-आठ छात्रों ने धुरंधर फिल्म के गाने पर डांस किया, जिनमें तीन छात्र बुर्का पहनकर हिजाब लगाए हु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.