अमरोहा, दिसम्बर 11 -- मौसम तेजी से बदल रहा है। ठंड रफ्तार पकड़ने लगी है। गुरुवार सुबह जिलेभर में घना कोहरा छाया रहा।वाहनों की रफ्तार धीमी रही और आवागमन प्रभावित हुआ। सुबह नौ बजे तक कोहरा छटा जरूर लेकिन धुंध छाई रही। पछुआ हवा की सिहरन ने लोगों को घरों से नहीं निकलने दिया। गुरुवार सुबह के समय राहगीरों, ऑफिस जाने वालों और दिहाड़ी मजदूरों को ज्यादा परेशानी उठानी पड़ी। गुरुवार को अधिकतम तापमान 21 व न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस रहा। उप कृषि निदेशक राम प्रवेश ने बताया कि पश्चिमोत्तर दिशा में हवा की गति लगभग आठ किमी प्रति घंटा रिकॉर्ड की गई। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने और पहाड़ों पर बर्फबारी की वजह से पछुआ हवा और नमी क्षेत्र में बढ़ी है। इसके कारण मौसम में परिवर्तन देखने को मिल रहा है। आने वाले दिनों में सुबह-शाम कोहरे और दिन में धुंध की स्थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.