अमरोहा में उमसभरी गर्मी ने निकाला लोगों का पसीना
अमरोहा, जून 3 -- उमसभरी गर्मी लोगों का पसीना निकाल रही है। बुधवार को सुबह से ही गर्मी का असर दिखा। अधिकतम तापमान 37 व न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह से ही गर्मी के तेवर तल्ख बने रहे। चिलचिलाती धूप ने लोगों को परेशान किया। वहीं भीषण गर्मी का असर खेती-बाड़ी से लेकर सामान्य कामकाज तक पर पड़ा। उप कृषि निदेशक रामप्रवेश के मुताबिक 20 से 25 जून के बीच मानसून की बारिश हो जाएगी। इसके पहले प्री मानसून की बारिश का दौर जल्द शुरू होगा। अगले तीन से चार दिन के भीतर फिर से मौसम में बदलाव आएगा। यह भी पढ़ें- जून हुआ गर्म, दिन का पारा पहुंचा 40.0 डिग्री सेल्सियस के पार यह भी पढ़ें- जिले में अधिकतम चार व पांच मई को हीट वेव की संभावना, रहें सतर्क
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.