अमरोहा, फरवरी 27 -- अमरोहा, वरिष्ठ संवाददाता। भाजपा प्रदेश नेतृत्व ने जिले में पार्टी की कमान लगातार दूसरी बार फिर से मौजूदा जिलाध्यक्ष उदय गिरी गोस्वामी को सौंपी है। बीते 45 साल से भाजपा संगठन में सक्रिय उदय गिरी का राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के साथ भी गहरा जुड़ाव रहा है। गुरुवार देर रात की गई घोषणा के बाद से उनके समर्थकों में खुशी का माहौल है। हालांकि जिलाध्यक्ष पद की कतार में खड़े बाकी दावेदारों के चेहरे लटके नजर आए। उदय गिरी गोस्वामी साल 1980 में आरएसएस में ओटीएस रहे। साल 1989 में वह भाजपा जिला महामंत्री बने। 2004 से 2008 तक वह पश्चिम क्षेत्र की कमेटी में लगातार दो बार सदस्य रहे। वहीं साल 2011 से अगले पांच साल तक वह जिला सहकारी संघ मुरादाबाद के चेयरमैन रहे। नमामि गंगे के प्रदेश सह संयोजक पद की जिम्मेदारी भी उन्होंने जिलाध्यक्ष बनने से पहल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.