अमरोहा ब्लाक पर स्वास्थ्य शिविर एवं प्रदर्शनी आयोजित
अमरोहा, जून 15 -- अमरोहा। केंद्र सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर सोमवार को स्थानीय ब्लॉक परिसर में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख गुरेंद्र सिंह ढिल्लो एवं बीडीओ नीरज कुमार गर्ग ने किया। स्वास्थ्य मेले में ग्रामीणों का स्वास्थ्य विभाग की टीम ने स्वास्थ्य परीक्षण किया। केंद्र एवं राज्य सरकार स्तर पर संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, स्वास्थ्य कार्यक्रमों, स्वच्छता अभियान, पोषण अभियान, आयुष्मान भारत योजना तथा ग्रामीण विकास विभाग की उपलब्धियों की जानकारी दी। भाजपा जिलाध्यक्ष उदय गिरी गोस्वामी, भूप सिंह बैनीवाल, पवनीत कुमार, अमित शर्मा ने भी स्वास्थ्य मेले में प्रतिभाग कर ग्रामीणों को जागरूक किया। यह भी पढ़ें- स्वास्थ्य मेले में पहुंचीं भाजपा जिलाध्यक्ष, गिनाई उपलब्धियां यह भी पढ़ें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.