अमरोहा, दिसम्बर 9 -- जिले में तीन दिवसीय विशेष अभियान में अमरोहा पुलिस ने 96 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है जो अब तक की बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है। एसपी अमित कुमार आनंद के निर्देशन में वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए तीन दिवसीय विशेष अभियान संचालित किया गया। अभियान के तहत जिले सभी थानों की टीमों द्वारा निरंतर प्रभावी कार्रवाई करते हुए उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की गई। अभियान के दौरान विभिन्न थानों द्वारा कुल 96 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तारी कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। यह अभियान जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने व आपराधिक तत्वों पर प्रभावी अंकुश लगाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ। जिसमें थाना आदमपुर ने 17, थाना हसनपुर ने 11, अमरोहा नगर ने 10, कोतवाली डिडौली ने नौ, थाना मंडी धनौरा,...