अमरोहा, मार्च 17 -- अमरोहा। नगर विकास विभाग ने शहर की नगर पालिका परिषद में पांच सभासद नामित किए हैं। वहीं नौगावां सादात, उझारी, जोया व सैदनगली नगर पंचायत में तीन-तीन सभासद नामित किए गए हैं। शासन की अधिसूचना जारी होने के बाद से सभासदों के समर्थकों में खुशी का माहौल है। शासन से जारी अधिसूचना में अमरोहा नगर पालिका में आशा आर्या, प्रेम सिंह सैनी, सुगंध शर्मा, शार्दुल अग्रवाल और पिंकी रानी वर्मा समेत पांच सभासदों को नामित किया गया है। 14 मार्च को जारी आदेश में नौगावां सादात नगर पंचायत में वीरेंद्र सैनी, ऊषा रानी, जिया अब्बास को नामित किया गया है। वहीं उझारी नगर पंचायत में प्रीति सैनी, सतीश सागर और मनीराम पात नामित हुए हैं। जोया नगर पंचायत में आकाश कुमार वाल्मीकि, प्रमोद अग्रवाल, सीमा चौधरी और सैदनगली नगर पंचायत में राजू खड़गवंशी, वीर सिंह सैनी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.