अमरोहा, अप्रैल 22 -- अमरोहा/हसनपुर, हिटी। मेरठ से प्रयागराज को जोड़ने वाले गंगा एक्सप्रेसवे पर आगामी 29 अप्रैल से सफर शुरू होने जा रहा है। प्रदेश के 12 जिलों से होकर गुजर रहे 594 किमी लंबे एक्सप्रेसवे से मेरठ से प्रयागराज का सफर महज छह घंटे में हो सकेगा।एक्सप्रेसवे अमरोहा की हसनपुर तहसील क्षेत्र के 25 गांवों से होकर गुजर रहा है। जिले में मंगरौला से एक्सप्रेसवे पर एंट्री होगी।जिले में 23.60 किमी लंबाई के एक्सप्रेसवे के लिए 2467 किसानों की 315.761 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहित की गई थी। प्रभावित सभी किसानों को कुल 236.19 करोड़ का मुआवजा दिया जा चुका है। जिले में एक मात्र प्वाइंट मंगरौला के नजदीक से गंगा एक्सप्रेसवे पर एंट्री होगी। यह भी पढ़ें- गंगा एक्सप्रेसवे पर 1.5 KM दूर से CCTV कैमरे पकड़ेंगे ट्रैफिक नियम के उल्लंघन, स्टंट व स्पीड पर खास नजर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.