मुरादाबाद, मार्च 7 -- सड़क हादसों में घायल होने वाले लोगों की मदद करने के लिए जिले में लोग आगे आ रहे हैं। लोगों में जागरूकता बढ़ रही है। वर्ष 2026 के शुरुआती दो महीनो में आठ लोगों को राहवीर योजना के तहत सड़क सुरक्षा माह में सम्मानित किया गया। राहवीरों की बढ़ती संख्या को देखकर लग रहा है कि मुरादाबाद मंडल में सड़क सुरक्षा के प्रति लोग अब जागरूक हो रहे है। वर्ष 2025 में दो हजार से ज्यादा अधिक सड़क हादसे हुए हैं, लेकिन गुड समैरिटन (अच्छे मददगार) की संख्या केवल 13 रही। यह आंकड़ा बेहद चिंताजनक रहा, जबकि प्रदेशभर में चल रही राहवीर योजना के बारे में लोगों को जागरूक करने का काम लगातार किया जा रहा है। प्रदेश सरकार ने सड़क दुर्घटनाओं में मदद करने वालों को प्रोत्साहित करने के लिए गुड समैरिटन योजना शुरू की। इसके तहत सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को ग...