अमरोहा, मार्च 23 -- हसनपुर, संवाददाता। नगर के अमरोहा अड्डा चौराहे पर रविवार रात कार, पिकअप और बाइक की भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद मौके पर मारपीट भी हुई। तीनों वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं। हादसे में घायल दो बाइक सवारों को सीएचसी से हायर सेंटर रेफर किया है।हादसा रविवार रात 10 बजे के बाद हुआ। गजरौला की दिशा से आ रही तेज गति कार और अमरोहा की दिशा से आ रही पिकअप के बीच ठीक चौराहे पर टक्कर हो गई। इसी बीच गजरौला अड्डे की ओर जा रही बाइक भी चपेट में आ गई। हादसे के बाद कार व पिकअप सवार लोगों में मारपीट हो गई। यहां मौजूद पुलिसकर्मियों की सूचना पर थाने से फोर्स पहुंची और मामले को शांत किया। हादसे में बाइक सवार नगर के मोहल्ला मनीहारान निवासी साजिद व इंता कुरैशी घायल हो गए। घायलों को सीएचसी भर्ती कराया गया, जहां से हायर सेंटर रेफर किया। हादसे के बाद करीब 1...