अमरोहा, जून 11 -- हसनपुर तहसील के थाना आदमपुर क्षेत्र के गंगा तटबंध के भीतर स्थित गांव मलकपुर में मंगलवार दोपहर आग ने कहर बरपा दिया। 17 किसानों के कच्चे घर और घेर समेत उनमें रखा सभी घरेलू सामान जलकर राख हो गया। आग में छह पशुओं की जिंदा जलकर मौत हो गई। अग्निकांड में 25 लाख रुपये से अधिक के नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। आग बुझने के काफी देर बाद दमकल टीम मौके पर पहुंची। एसडीएम व सीओ ने मौका मुआयना किया। शासन को रिपोर्ट भेजी जा रही है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। ग्रामीणों के मुताबिक मंगलवार दोपहर बाद भूपाल के छप्पर के घर में अचानक आग लग गई। इसके बाद आग ने नंदराम, जसपाल, प्रेमचंद, मूलचंद, प्रेम, राजपाल, अनिल, आनंद, पवन, नरेश, विनोद, खजान, वीर सिंह, लोकेश, रामौतार, विजयपाल के कच्चे घर, घेर व उनमें रखा अनाज, कपड़े, बर्तन सभी घरेल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.