अमरेश हत्याकांड में दूसरे आरोपी ने किया सरेंडर
बलिया, सितम्बर 19 -- बलिया, संवाददाता। उभांव थाना क्षेत्र के सोनाडीह (दोथ) निवासी सीआरपीएफ से रिटायर अमरेश बहादुर सिंह हत्याकांड के इनामी आरोपी गिरीशचंद्र सिंह ने शनिवार को कोर्ट में आत्मसमपर्ण कर दिया। पुलिस चौकसी के बावजूद पांच दिनों में इनामी आरोपी पिता-पुत्र ने आसानी से सरेंडर करने में कामयाब हो गये। न्यायालय ने उसे चौदह दिन की न्यायायिक हिरासत में लेकर जेल भेजने का आदेश दिया।
हत्या का विवरण अमरेश बहादुर की 11 सितम्बर की रात चाकू मारकर हत्या कर दी गयी। इस मामले में मृतक की पुत्री कृतिका की तहरीर पर उभांव पुलिस ने गिरीशचंद्र सिंह, उसके पुत्र रामकरन सिंह, पत्नी, बेटी और एक अन्य बेटा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने पत्नी, बेटी और बेटा को गिरफ्तार कर घटना के बाद चालान कर दिया। हालांकि गिरीश और रामकरन घटना के बाद से ही फरार हो गये ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.