पटना, अप्रैल 6 -- कृषि मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा कि अमरूद की खेती के लिए किसानों को 40 प्रतिशत तक अनुदान मिलेगा। अमरूद कम लागत वाली बागवानी फसल है, जो हल्की बलुई से लेकर भारी दोमट मिट्टी तक में उगाई जा सकती है। अमरूद राज्य की प्रमुख फल फसलों में शामिल है और किसानों की आय बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि अमरूद से जैम, जेली, जूस, स्क्वैश एवं अन्य प्रसंस्कृत उत्पाद तैयार किये जाते हैं। मिशन फॉर इंटीग्रेटेड डेवलपमेंट ऑफ हॉर्टिकल्चर (एमआइडीएच) के तहत अमरूद बागवानी की स्थापना के लिए प्रति हेक्टेयर अनुमानित लागत लगभग एक लाख रुपये से 1.20 लाख रुपये हैं। इस पर सरकार 40 प्रतिशत तक अनुदान (क्षेत्र एवं श्रेणी के अनुसार) दिया जाता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.