नई दिल्ली, अक्टूबर 14 -- कई लोगों को गार्डेनिंग का बड़ा शौक होता है। वो अपनी छत, बालकनी या आंगन में कई पेड़-पौधे लगाते हैं, जिनमें से अमरूद का पेड़ काफी कॉमन है। एक बड़े गमले में आराम से ये पौधा उग जाता है और इसपर फल भी आने लगते हैं। हालांकि कई बार लोग इसे घर में लगा तो लेते हैं, लेकिन पौधे में फल-फूल बिल्कुल भी नहीं आते। कई बार पौधे को पर्याप्त धूप और पानी देने के बाद भी कोई खास ग्रोथ नहीं दिखाई देती है। ऐसे में आप घर पर बना एक जैविक मिश्रण पौधे में डाल सकते हैं। इसके लिए आपको किचन वेस्ट का इस्तेमाल करना है और पौधे की मिट्टी में देना है। अगर गमले में बिल्कुल भी अमरूद नहीं आ रहे हैं, यो ये मिश्रण डालने के बाद अच्छी ग्रोथ दिखाई दे सकती है। ऑर्गेनिक गार्डेनिंग एक्सपर्ट राजीव ने इसे इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। आइए जानते हैं-अमरूद के पौधे मे...