गोपालगंज, नवम्बर 27 -- फुलवरिया। एक संवाददाता स्थानीय थाने के छतु बथुआ गांव निवासी अजहरुद्दीन का 10 वर्षीय पुत्र शहादत हुसैन बुधवार की देर शाम अमरूद के पेड़ से अचानक नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे तुरंत स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फुलवरिया में भर्ती कराया, जहां हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे सदर अस्पताल गोपालगंज रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान गुरुवार को उसने दम तोड़ दिया। शव घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। मां नूरजहां बेगम दहाड़ मारकर रोने लगीं, वहीं पिता अजहरुद्दीन बेटे की मौत की सदमे में बेहोश पड़े हैं। गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। परिजनों के अनुसार शहादत पकड़ी बाजार स्थित एक निजी विद्यालय में पंचम वर्ग में पढ़ता था। गुरुवार को घटना की जानकारी मिलते ही विद्यालय परिसर में प्रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.