अमरुतानी में धधकती मिलीं शराब की भट्ठियां
गोरखपुर, फरवरी 24 -- गोरखपुर। अवैध शराब के निर्माण और बिक्री को लेकर आबकारी विभाग द्वारा चलाए जा रहे अभियान के क्रम में मंगलवार को राजघाट थानाक्षेत्र के अमरुतानी में आबकारी और पुलिस की संयुक्त टीम ने दबिश दी। आबकारी निरीक्षक श्याम कुमार गुप्ता और अरविंद कुमार गुप्ता के नेतृत्व में हुई दबिश में 85 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई। टीम ने दो दर्जन से अधिक भट्ठियों को तोड़ते हुए मौके पर 550 किलो लहन नष्ट किया। आबकारी विभाग ने मामले में दो अभियोग दर्ज किया है। कार्रवाई में उन निरीक्षण अरविंद कुमार राय, ज्ञानेन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.