भागलपुर, अप्रैल 17 -- बिहपुर,संवाद सूत्र - बिहपुर थाना क्षेत्र के अमरी गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। इस संबंध में शाहपुर निवासी कमलेश्वरी मंडल ने बिहपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने हेतु आवेदन दिया है। आवेदन में उन्होंने बताया कि उन्हें सरकार द्वारा सिलिंग की जमीन आवंटित की गई थी, जिस पर गांव के ही मनोज मंडल ने जबरन गेहूं की फसल बो दी। आरोप है कि फसल तैयार होने के बाद मनोज मंडल दो ट्रैक्टर से करीब 30 क्विंटल गेहूं अपने घर ले जा रहा था। जब कमलेश्वरी मंडल ने इसका विरोध किया तो मनोज मंडल के साथ शाहपुर के नीरज मंडल, विकास मंडल और निको मंडल ने मिलकर उनके साथ मारपीट की। यह भी पढ़ें- अमरी में जमीन विवाद को लेकर मारपीट, तीन घायल इस दौरान उनकी पत्नी अरूणा देवी और पुत्र सुनील मंडल को भी बुरी तरह पीटा गय...