मुंगेर, मई 16 -- मुंगेर, वरीय संवाददाता। पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी के बाद शुक्रवार को शहर के पेट्रोल पंपों पर सन्नाटा छाया रहा। शहर एक एक प्रमुख पेट्रोल पंप राम किशुन साव के पास ना तो डीजल और ना ही पेट्रोल था। सितारिया पेट्रोल पंप पर ग्राहक पेट्रोल लेते देखे गये। इधर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा के बाद आम लोगों में निराशा है। लोगों ने कहा है इससे महंगाई बढ़ेगी क्योंकि ट्रांस्पोर्टेशन कॉस्ट बढ़ेगा। इसपर लोगों ने अपनी अलग अलग प्रतिक्रिया दी है। लोगों ने कहा कि विश्व में अमेरिका अपनी दादागिरी दिखा रहा है, जिसका असर पूरे विश्व पर पड़ रहा है। अमेरिका और ईरान के यद्ध में पूरे विश्व में तबाही मचा दी है। गैस के बाद अब पेट्रोल और डीजल पर आफत आ गयी है। यह भी पढ़ें- तेल की कीमतों में वृद्धि से रसोई से बाजार तक पड़ेगी महं...