गाज़ियाबाद, फरवरी 19 -- गाजियाबाद। अमरीका से व्यापार समझौते को रद्द करने की मांग को लेकर किसान संगठन सेना ने एडीएम को ज्ञापन सौंपा। गुरुवार को कलेक्ट्रेट पर किसान संगठन सेना ने राष्ट्रपति को संबोधित एडीएम एलए अवनीश को ज्ञापन सौंपा। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अवनीत पंवार ने कहा कि अमरीका के साथ व्यापारिक समझौते से देश के किसानों , डेयरी क्षेत्रों के छोटे व्यापारियों को नुकसान उठाना पड़ता है। वहीं पर अमरीकी कंपनियों द्वारा पेटेंट आधारित बीजों के प्रसार से भारतीय किसानों की पारंपरिक बीजों पर असर पड़ेगा। जिसको लेकर राष्ट्रपति को संबोधित करते हुए ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने सरकार से अमेरिका से हो रहे व्यापारिक समझौते को रद्द करने की मांग की। इस दौरान आशीष , सागर, सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.