पीलीभीत, अप्रैल 7 -- अमरिया। अमरिया के भरा पचपेड़ा के पास जमीन पर बरसों से रहे ग्रामीणों ने डीएम दफ्तर आकर अपनी व्यथा कही। ग्रामीणों ने कि यूपीसीडा द्वारा उजाड़ा जा रहा है इस कार्यवाही को रुकवाया जाए। पूरे मामले में परिवारों ने एक प्रार्थना पत्र डीएम को सौंपा और राहत दिलान की मांग की। अमरिया में भरा पचपेड़ा के पास औद्योगिक हब को विकसित किया जा रहा है। यहां पर जमीन को राजस्व विभाग ने यूपीसीडा को दिया है। इसी जमीन पर बरसों से करीब 40 परिवार रह रहे हैं। पर अब यह जमीन औद्योगिक क्षेत्र को दी गई है। इसी क्रम में पिछले दिनों यहां यूपीसीडा ने रह रहे लोगों को हटवाने की प्रक्रिया शुरू की थी। पर इसे तहसील प्रशासन ने रुकवा दिया था। अब ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट पहुंच कर अपनी व्यथा डीएम से कही। कहा कि यूपीसीडा को हमें उजाड़ने की प्रक्रिया पर रोक लगाई जाए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.