पीलीभीत, अप्रैल 19 -- गेहूं के खेत में आग लगने से 14 एकड़ गेहूं जल गया। आग लगते ही ग्रामीणों ने ट्रैक्टर आदि से आग बुझाने का प्रयास किया। फायर ब्रिगेड के कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे और आग बुझाई। सूचना पर पहुंची पुलिस और राजस्व की टीम ने मौका मुआयना कर नुकसान का आंकलन किया। थाना अमरिया क्षेत्र के पिंडरा फार्म पर पूर्व प्रधान राजेंद्र सिंह की 10 एकड़ और पड़ोस में सरबजीत सिंह की 4 एकड़ गेंहू की फसल में शुक्रवार रात नौ बजे अचानक आग लग गई। आग लगने का कारण तेज़ हवाओं के चलते बिजली के तारों में स्पार्किंग होना बताया जा रहा है। तेज हवाओं के कारण आग की चिंगारी जरा देर में दूर दूर तक फैल गई। आग लगते ही शोर शराबा होने पर ग्रामीण एकत्र हो गए। ग्रामीणों ने ट्रैक्टर की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। आग लगने की सूचना पुलिस और दमकल की टीम को ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.