अमरिया में दूसरे दिन भी चला ओवरलोडिंग के खिलाफ अभियान, हड़कंप
पीलीभीत, मई 26 -- अमरिया। ओवरलोडिंग संचालित वाहनों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के दूसरे दिन पुलिस प्रशासन एवं परिवहन विभाग ने संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान उप जिलाधिकारी मयंक गोस्वामी, क्षेत्राधिकारी आईपीएस नताशा गोयल, एआरटीओ वीरेंद्र सिंह एवं यात्रीकर अधिकारी बर्डीस चतुर्वेदी ने सितारगंज मार्ग से जिले में प्रवेश करने वाले माल वाहनों की सघन जांच की गई। चेकिंग के दौरान दस मालवाहन निर्धारित क्षमता से अधिक गिट्टी और रेता का परिवहन करते पाए गए। इस पर संबंधित वाहनों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम की धाराओं के अंतर्गत प्रवर्तन की कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान एक वाहन का चालान करते हुए मौके पर ही चार लाख रुपये प्रशमन शुल्क वसूल किया गया, जबकि दो अन्य वाहनों को क्रमशः थाना अमरिया एवं तहसील अमरिया में निरुद्ध कराया गया। यह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.