बरेली, दिसम्बर 19 -- पीलीभीत। अमरिया क्षेत्र के गांव केंचूटांडा निवासी हाशिम अली ने पुलिस को तहरीर दी। जिसमें कहा गया कि रुपयों के लेनदेन को लेकर उसका गांव के ही आरिफ से विवाद चल रहा है। विवाद के चलते गुरुवार शाम को आरिफ अपने साथी आरिश ने अन्य लोगों के साथ मिलकर उसके घर में घुस आया। आरोप है कि घर में घुसकर गाली-गलौज करते हुए मारपीट की गई। शोर शराबा होने पर आसपास के लोग एक एकत्र हो गए। जिस पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित की सूचना पर अमरिया पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। थाना प्रभारी अमरिया ने बताया कि तहरीर मिली है मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.