अमरिया तहसील में हाउस लिस्टिंग ब्लॉक कार्य शत-प्रतिशत पूरा
पीलीभीत, जून 13 -- अमरिया। आगामी जनगणना की तैयारियों के तहत संचालित हाउस लिस्टिंग ब्लॉक मकान गणना का कार्य तहसील अमरिया में निर्धारित समय सीमा के भीतर शत-प्रतिशत पूर्ण कर लिया गया है। इस उपलब्धि के साथ अमरिया तहसील जनपद की अग्रणी तहसीलों में शामिल हो गई है। एसडीएम अमरिया मयंक गोस्वामी ने बताया कि शासन एवं उच्चाधिकारियों के निर्देशों के अनुपालन में हाउस लिस्टिंग ब्लॉक कार्य को प्राथमिकता के आधार पर संपन्न कराया गया। कार्य की नियमित समीक्षा, सतत अनुश्रवण तथा प्रगणकों, सुपरवाइजरों और राजस्व विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के समन्वित प्रयासों से यह लक्ष्य समय से प्राप्त किया गया। एसडीएम ने इस कार्य में योगदान देने वाले सभी चार्ज अधिकारियों,सुपरवाइजरों,प्रगणकों, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षकों, लेखपालों तथा अन्य संबंधित कर्मचारि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.