रुद्रपुर, मई 15 -- सितारगंज। अमरिया चौराहे से ग्राम पंडरी को जाने वाले मार्ग पर प्लाट में शुक्रवार सुबह एक व्यक्ति का शव मिला। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लिया है। मृतक की शिनाख्त के प्रयास में जुटी है। शुक्रवार सुबह ग्राम प्रधान पंडरी मोहम्मद फरहान ने पुलिस को फोन पर सूचना दी कि अमरिया चौराहे से पंडरी जाने वाले रास्ते पर एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। सूचना पर वरिष्ठ उप निरीक्षक राजेन्द्र प्रसाद पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों के अनुसार, वह नशे का आदी था और अक्सर उसी प्लॉट में रात को सो जाया करता था। यह भी पढ़ें- सड़क किनारे मिला अधेड़ का शव, शराब के अधिक सेवन से मौत की आशंका मामले की जांच के लिए फील्ड यूनिट टीम रुद्रपुर को भी मौके पर बुलाया गया है। फिलहाल पुलिस मृतक की शिनाख्त और मृत्यु के का...