अमरिया की टीम ने दो विकेट से जीता मैच
पीलीभीत, मई 21 -- अमरिया। आईपीएल सीजन 17 के प्रीमियर लीग के अंतर्गत खेले जा रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को टांडा एवं अमरिया के बीच टूर्नामेंट का लीग मैच खेला गया। टांडा की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट खो कर 95 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए अमरिया क्रिकेट क्लब अमरिया की टीम ने 14 ओवरों में 96 रन बनाकर 2 विकेट से मैच जीत लिया। अमरिया क्रिकेट क्लब की ओर से मो शादाब ने 12 रन बनाए और दो विकेट लेकर मैन आफ द मैच अपने नाम किया। रोमांचक मुकाबले में दर्शकों ने खूब आनंद उठाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.