जमशेदपुर, मार्च 18 -- जमशेदपुर, प्रमुख संवाददाता। देश के प्रमुख बिजनेस स्कूलों में शुमार एक्सएलआरआई का तीसरा कैंपस आंध्र प्रदेश की राजधानी अमरावती में खुलेगा। इसके लिए प्रबंधन ने आंध्र प्रदेश कैपिटल रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी के साथ समझौता किया है। इसके तहत अमरावती में 61.7 एकड़ भूमि पर नया कैंपस स्थापित किया जाएगा। जमशेदपुर और एनसीआर (नोएडा) के बाद यह एक्सएलआरआई का नया कैंपस होगा। करीब 300 करोड़ की लागत से बनने वाला यह नया कैंपस एक्सएलआरआई अमरावती के नाम से विकसित होगा। संस्थान के इस विस्तार को देश में प्रबंधन शिक्षा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। पहले चरण में इस कैंपस में 1000 छात्रों के लिए इंटिग्रेटेड प्रोग्राम शुरू किया जाएगा। इसके साथ ही 200 कार्यरत पेशेवरों के लिए एग्जीक्यूटिव एजुकेशन प्रोग्राम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.