बस्ती, मार्च 10 -- बस्ती। हिन्दुस्तान संवाद फास्ट ट्रैक कोर्ट प्रथम/ एमपी एमएलए कोर्ट के न्यायाधीश प्रमोद कुमार गिरि की अदालत में व्यवसायी पुत्र राहुल मद्धेशिया अपहरण कांड के मामले में सोमवार को न्यायाधीश के अवकाश पर होने के कारण कोई कार्यवाही नहीं हो सकी। न्यायालय में साक्ष्य के लिए अगली तारीख 24 मार्च नियत की गई है।कोतवाली क्षेत्र स्थित जयपुरवा रोडवेज तिराहे से छह दिसंबर 2001 को सुबह 7:45 पर धर्मराज मद्धेशिया के पुत्र स्कूली छात्र राहुल मद्धेशिया का अपहरण कर लिया गया था। उसकी बरामदगी एसटीएफ लखनऊ की टीम ने पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी के लखनऊ आवास से की थी। धर्मराज मद्धेशिया की तहरीर पर बस्ती कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना के समय तैनात रहे कोतवाल राजेंद्र सिंह से वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए बचाव पक्ष ने 29 अक्तूबर को जिरह की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.