बस्ती, मार्च 24 -- बस्ती। हिन्दुस्तान संवाद फास्ट ट्रैक कोर्ट प्रथम/एमपी एमएलए कोर्ट के न्यायाधीश प्रमोद कुमार गिरि की अदालत में व्यवसायी पुत्र राहुल मद्धेशिया अपहरण कांड में मंगलवार को सुनवाई थी। किन्हीं कारणों से सुनवाई नहीं हो सकी। न्यायालय में साक्ष्य के लिए अगली तारीख चार अप्रैल तय कर दी गई है।कोतवाली क्षेत्र स्थित जयपुरवा रोडवेज तिराहे से 6 दिसंबर 2001 को सुबह 7:45 पर धर्मराज मद्धेशिया के पुत्र स्कूली छात्र राहुल मद्धेशिया का अपहरण कर लिया गया था। उसकी बरामदगी एसटीएफ लखनऊ की टीम ने पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी के आवास से की थी। इस मामले में धर्मराज मद्धेशिया की तहरीर पर कोतवाली बस्ती में मुकदमा दर्ज किया गया था। दौरान मुकदमा धर्मराज मद्धेशिया की मृत्यु हो चुकी है। घटना के समय कोतवाल रहे राजेंद्र सिंह से वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.