अमरपुर रेफरल अस्पताल में आज लगेगा रक्तदान शिविर
भागलपुर, जुलाई 21 -- बांका से संतोष की रिपोर्ट अमरपुर रेफरल अस्पताल परिसर में मंगलवार को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए पर्याप्त मात्रा में रक्त उपलब्ध कराना तथा लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करना है। आयोजन में चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों, सामाजिक संगठनों एवं युवाओं की सक्रिय भागीदारी रहेगी। रक्तदान करने वाले सभी दाताओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा तथा उन्हें प्रमाण पत्र भी प्रदान किया जाएगा। अस्पताल प्रशासन ने अधिक से अधिक लोगों से रक्तदान शिविर में भाग लेने की अपील करते हुए कहा कि एक यूनिट रक्त कई मरीजों की जान बचाने में सहायक हो सकता है। शिविर की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और रक्त संग्रह के लिए आवश्यक चिकित्सा उपकरण एवं विशेषज्ञों की व्यवस्था की गई है।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.