बेगुसराय, अप्रैल 16 -- गढ़हरा(बरौनी)। उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय अमरपुर, बरौनी में गुरुवार को बिहार बोर्ड मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट 2026 में बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों को सम्मान समारोह के माध्यम से प्रोत्साहित किया गया। मुख्य अतिथि बरौनी बीडीओ अनुरंजन कुमार ने कहा कि गांव में मेधा दिखती है। इस आदर्श पंचायत में बच्चों को तराशने और निखारने में सभी जागरूक बुद्धिजीवियों और अभिभावकों का बड़ा योगदान है। अतिथियों का स्वागत कार्यक्रम के संयोजक समाजसेवी प्रभात कुमार राय एवं रूपेश कुमार ने किया। मंच संचालन शिक्षक रामू कुमार ने किया। सम्मान समारोह में स्कूल टॉपर 10 बच्चों में पिंकेश कुमार, अंशु कुमार, अनुष्का कुमारी, कृति भारती, विनीत राज, कोमल कुमारी, सुमित कुमार,अमित कुमार, लक्ष्मी कुमारी, कृष्ण कुमार को पुरस्कृत किया गया। यह भी पढ़ें- सीब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.