भागलपुर, फरवरी 25 -- बिहपुर प्रखंड के अमरपुर गांव में मंगलवार की सुबह अमरेश्वर महादेव व मां पार्वती मंदिर के साथ-साथ प्रतिमा प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर विशाल कलश शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा के द्वारा खरीक के अठगामा गंगातट से कलश में जल भरकर लाया गया। इस शोभायात्रा में 14-15 सौ महिलाएं एवं युवतियां शामिल हुई। आयोजन समिति के अध्यक्ष राजीव सनगही, सचिव जयप्रकाश सनगही व कोषाध्यक्ष संजय कुमार चौधरी ने बताया कि इस शोभायात्रा में जन आस्था व श्रद्धा का जनसमुद्र उमड़ गया था। वहीं पूरे कार्यक्रम का समापन दो मार्च को हवन पूजन के साथ होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.