बांका, जून 1 -- अमरपुर (बांका), निज संवाददाता। अमरपुर में सोमवार को पूरे दिन बिजली कटी रही जिससे शहर के लोगों के अलावा क्षेत्र के लोगों को भी काफी परेशानी उठानी पड़ी। इस भीषण गर्मी में जब लोग घरों से बाहर निकलने से परहेज करते हैं तब बिजली नहीं रहने से उन्हें घर में भी परेशानी होती है। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी एवं उमस में बिजली कटौती से लोग परेशानबिजली आपूर्ति की स्थिति स्थानीय लोगों ने कहा कि अमरपुर में बिजली आपूर्ति की स्थिति काफी खराब है। शहर के व्यवसायी कामेश्वर साह ने बताया कि बस स्टैंड के समीप ट्रांसफार्मर जलने से पिछले चार दिनों से उनके मोहल्ले में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई थी। बिजली नहीं रहने से गंभीर जल संकट हो गया था। कई बार शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। रविवार की रात में नया ट्रांसफार्मर लगाया गया लेकिन सोमवार को स...