जहानाबाद, अप्रैल 3 -- कलश यात्रा यज्ञ स्थल से शुरू होकर तीन किलोमीटर दूर दरधा नदी तट पहुंची स्वामी रामप्रपन्नाचार्य जी महाराज के सानिध्य में हो रहा यज्ञ का आयोजन मखदुमपुर, निज संवाददाता। प्रखंड के अमरपुर में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा सह लक्ष्मी नारायण यज्ञ का आयोजन किया गया है। यज्ञ का शुभारंभ के लिए भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा यज्ञ स्थल से शुरू होकर तीन किलोमीटर दूर दरधा नदी तट पहुंची। वहां से पवित्र जल भरकर कलश यात्रा यज्ञ स्थल पर संपन्न हुई। कलश यात्रा में दर्जनों घोड़ा, बाजे गाजे के साथ सैकड़ो की संख्या में भक्तों ने भाग लिया। यात्रा के साथ यज्ञ के अधिष्ठिता स्वामी श्री राम प्रपन्नाचार्य जी महाराज राथारुढ होकर आगे आगे चल रहे थे। यात्रा के दौरान 551 लोग कलश लेकर चल रहे थे। यात्रा के दौरान जय श्री राम जय श्री कृष्णा के नारे ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.