बांका, मार्च 9 -- अमरपुर, निज संवाददाता। अमरपुर शहर के प्रमुख बाजार क्षेत्र में ऑटो स्टैंड और व्यवस्थित सब्जी मार्केट का अभाव अब गंभीर समस्या बनता जा रहा है। रोजाना हजारों लोगों की आवाजाही वाले इस कस्बाई बाजार में बुनियादी व्यवस्था नहीं होने के कारण यातायात व्यवस्था चरमरा जाती है। सड़क किनारे ऑटो खड़े रहने और चौराहों के आसपास सब्जी दुकानों के लगने से दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है। इससे आम लोगों, दुकानदारों और यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। शहर के गोला चौक समेत बस स्टैंड, पुरानी चौक, समेत अन्य चौराहों पर सुबह से ही सब्जी विक्रेता सड़क किनारे अपनी दुकानें लगा लेते हैं। वहीं दूसरी ओर ऑटो चालक भी यात्रियों के इंतजार में सड़क किनारे ही वाहन खड़ी कर देते हैं। इस वजह से सड़क की चौड़ाई काफी कम हो जाती है तथा थोड़ी ही देर म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.