अमरपुर में अवैध बालू खनन की रफ्तार हुई तेज, महंगे दामों में बिक रहा बालू
बांका, मई 30 -- अमरपुर (बांका), निज संवाददाता। अमरपुर के विभिन्न बालू घाटों से एक बार फिर अवैध बालू खनन की रफ्तार तेज हो गई है। इससे एक ओर जहां सरकार को राजस्व की हानि हो रही है वहीं किसानों की चिंता भी बढ़ने लगी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के मालदेवचक, मादाचक आदि बालू घाटों से पिछले कुछ दिनों से प्रतिदिन बालू का अवैध रूप से उठाव हो रहा है।
बालू घाटों पर गतिविधियां ग्रामीणों ने बताया कि शाम होते ही इन घाटों पर ट्रैक्टर का जमावड़ा लगना शुरू हो जाता है तथा पूरी रात ट्रैक्टर एवं पिक अप वैन से बालू का उठाव कर उसे महंगे दामों में बेचा जाता है। स्थानीय लोगों ने बताया कि अमरपुर बाजार में एक ट्रैक्टर बालू की कीमत साढ़े पांच हजार रुपए है, ग्रामीण क्षेत्रों में यह सात से आठ हजार रुपए तक बिकता है। सूत्रों ने बताया लौगांय गांव के तालाब के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.