बांका, मार्च 27 -- अमरपुर(बांका), निज संवाददाता। अमरपुर प्रखंड के हजारों छात्र-छात्राओं के लिए बहुप्रतीक्षित डिग्री कॉलेज अब तक शुरू नहीं हो सका है। राज्य सरकार द्वारा अमरपुर में डिग्री कॉलेज खोलने की घोषणा किए जाने के बावजूद जमीनी स्तर पर कोई ठोस पहल नहीं होने से क्षेत्र के लोगों में निराशा बढ़ती जा रही है। स्थिति यह है कि जिस कॉलेज को लेकर इस वर्ष से ही नए सत्र की शुरुआत की बात कही गई थी, वह अब तक कागजों से आगे नहीं बढ़ सका है। इस संबंध में पिछले वर्ष हिंदुस्तान अखबार के बोले बांका अंक में प्रमुखता से खबर प्रकाशित की गई थी। इसके कुछ ही महीनों बाद राज्य सरकार ने अमरपुर समेत अन्य प्रखंडों में डिग्री कॉलेज खोलने की घोषणा की थी लेकिन अब तक इस दिशा में कोई कार्रवाई नहीं होती दिख रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार, सरकार ने शिक्षा के विस्तार और ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.